हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए 22 जून तक का अल्टीमेटम
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। शर्फुद्दीनपुर के चकहेलाल गांव में रविवार की रात सांसद पप्पू यादव ने किसान हरेराम चौधरी उर्फ राजू चौधरी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने राजू चौधरी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। 22 जून तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसएसपी से फोन पर बात की और हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस मौके पर प्रमोद यादव, संजय कुमार, गोपी चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को थाने में दिया धरना यह भी पढ़ें- किसान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को थाने में दिया धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.