नई दिल्ली, मई 14 -- Papp Yadav News: पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। भागलपुर के नगछिया में कन्हैया मोदी हत्याकांड में हत्यारे से थानेदार की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हत्यारे का एनकाउंटर करने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार से जाकर मुलाकात की और मौके से ही आईजी और अन्य पदाधिकारियों को फोन लगाया। उन्होंने आईजी से कहा कि खरीक थाने को बचाना है तो थानेदार और एक अन्य दारोगा को हटा लीजिए। दस मई की रात को कन्हैया मोदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बुधवार को खरीक बाजार मोदी टोली पहुंचे। जहां मृतक कन्हैया कुमार मोदी के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए न्याय का भरोसा दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने खरीक थानाध्यक्ष की जमकर शिकायत की। यह भी पढ़ें- बिहार ...