कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। किदवईनगर थाना क्षेत्र के बारादेवी में परचून दुकानदार की जान लेने वाला हत्यारा सांड़ फरार हो गया है। नगर निगम की कैटिल कैचिंग टीमों ने साड़ की तलाश के लिए शहर में सघन अभियान चलाया मगर वो नहीं मिला। टीम ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट भेजी है कि 10 फरवरी को फिर से उसकी तलाश की जाएगी। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने कैटिल कैचिंग की चार टीमें शहर में दौड़ाईं। इसमें टीमें किदवई नगर, बारा देवी और जूही में सांड़ को तलाशती रहीं। परमपुरवा और गोविंद नगर की तरफ के भी कई इलाके देखे गए मगर निराशा ही हाथ लगी। टीम ने घटनास्थल को भी देखा और आसपास रहने वालों से सांड़ का हुलिया पूछा। गलियों में भी टीमें गईं और कूड़ा स्थलों को भी देखा जहां भोजन की तलाश में आवारा जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.