कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में करीब ग्यारह साल पहले नलकूप पर सो रहे किसान के साथ लूटपाट के बाद हत्या करने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद स्पेशल जज एंटी डकैती कोर्ट ने दो आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उनपर 40-40 हजार रुपये जुर्माना भी किया। जबकि एक दोषी के माता-पिता को साक्ष्य छिपाने व लूट का माल बरामद होने के मामले में दोषी सिद्ध होने पर अदालत ने पांच साल की सजा सुनाने के साथ ही उन पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना किया। एडीजीसी आशीष तिवारी ने बताया कि सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी अशोक कुमार 25 नवंबर 2014 को शाम को अपने नलकूप पर लेटने गए थे। दूसरे दिन सुबह उनके घर वापस नही लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो नलकूप के कमरे में उनका रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.