कानपुर, सितम्बर 4 -- कानपुर देहात। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर अकबरपुर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गौरियापुर गांव के रहने वाले दरोगा पुत्र मंगली को गिरफ्तार कर लिया। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि वर्ष 1985 में दर्ज हत्यायुक्त डकैती के मामले में कोर्ट में चल रहे मुकदमें में हाजिर नहीं होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...