सहारनपुर, मार्च 16 -- पुलिस द्वारा आठ माह पूर्व डंघेडा में बकरियों के लिए चारा लेने गई मोहसीना की हत्या व किसानों के नलकूपों पर हुई विद्युत उपकरणों की चोरियों का आज तक खुलासा न किए जाने से क्षुब्ध भाकियू तोमर के बैनर तले ग्रामीणों ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन कर धरना दिया। पुलिस द्वारा घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण लौट गए। दोपहर करीब एक बजे नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे तथा प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि सोहनचिड़ा का हाफिज सईद हत्याकांड व डंघेड़ा का मोहसीन हत्याकांड पुलिस फाइलों में दब कर रह गया है। हाफिज सईद हत्याकांड में पुलिस एफआर लगा चुकी है। किसानों के नलकूपों से रोजाना विधुत उपकरण चोरी हो रहे हैं, जिनका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस की सुस्त कार्यशाली स...