गिरडीह, दिसम्बर 28 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ विधायक मंजु कुमारी ने देवरी प्रखंड के मनिकबाद गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मनिकबाद निवासी कमलेश सिंह की भूमि विवाद में धनवार थाना क्षेत्र के नकटीटांड़ में निर्मम हत्या कर दी गई थी, जो बहुत ही दुखद है। जमुआ विधायक ने गिरिडीह पुलिस अधीक्षक से बात की और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। जमुआ विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़...