गढ़वा, मार्च 5 -- रंका/बड़गड़, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत बड़गड़ थाना क्षेत्र के हेसातू गांव के दुबायाठी टोला निवासी सूर्यदेव यादव की कुल्हाड़ी लाठी डंडा से मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गुरुवार को प्रेसवार्ता कर डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने यह जानकारी दी। मालूम हो कि टोला में बकरी से खेती चराने को लेकर हुए विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। घटना एक मार्च को रात 8.30 बजे की है। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियोंमें रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव, राजू यादव, छोटू यादव व संतोष यादव शामिल हैं। थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि बीते दिनों उक्त अभियुक्तों द्वारा सूर्यदेव यादव की तीन बकरियों को खेती चराने के नाम पर जहर दे कर मार दिया गया थ...