पीलीभीत, मार्च 13 -- दियोरिया कला। डेढ़ सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में भू विवाद को लेकर हरिओम नामके युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजदिया था। फरार चल रहे किशनपुर निवासी पवन पुत्र जंगबहादुर,अशोक पुत्र ज्वाला प्रसाद को गुरुवार को मानपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दो लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...