बदायूं, अप्रैल 15 -- क्षेत्र में आसिफ उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में उनके बेटे ने एसएसपी से शिकायत कर पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि लापरवाही बरती गई और मुख्य आरोपी को साजिशन सरेंडर कराया गया, जिससे केस कमजोर हुआ। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मृतक आसिफ उर्फ गुड्डू के बेटे ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। शिकायत मे बताया है कि 30 मार्च को उसके पिता को दावत के बहाने घर से बुलाकर हत्या कर दी गई और शव सिसरका के जंगल में फेंक दिया गया। मामले में मनोज पुत्र अमरपाल, नेकसा पुत्र नत्थू, शरीफ पुत्र मजीद निवासी फैजगंज बेहटा समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए गए थे और कुछ आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया था, इस...