सहरसा, मई 28 -- सत्तर कटैया। नन्दलाली गांव में हुए नीरज कुमार हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ित परिवार द्वारा नामजद किए गए अभियुक्तों के घरों पर छापेमारी की गई, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- हत्याकांड में गिरफ्तारी के लिए दिया धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...