हत्याकांड में अधिवक्ता तरुण की जमानत खारिज
हाथरस, अगस्त 12 -- हाथरस। आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग ज्योति की हत्या के मामले में जेल में निरुद्व अधिवक्ता तरुण् शर्मा की जमानत खारिज हो गई है। अब अधिवक्ता के परिवार के लोग हाईकोर्ट में अपील करेंगे। शहर के लेवर कॉलोनी निवासी दिनेश श्रोत्री ने कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया कि तीन अप्रैल की रात को उनका दोस्त अनुराग ज्योति लेवर कॉलोनी में बने सेल्टर होम में होने के लिए चला गया। तभी रात के करीब नौ बजे एडवोकेट तरुण उसे अपने साथ ले गया। वहां शराब पिलाने के बाद उसकी लाठी डंडो से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने अनुराग के शव को अधिवक्ता के घर से बरामद किया। तभी से तरुण जेल में है। मंगलवार को उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई जिला जज कोर्ट में हुई,लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.