नई दिल्ली, मार्च 23 -- Varanasi News: यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद कालेज प्रशासन ने दो दिन का शोक घोषित किया है। शोक में 23 एवं 24 मार्च को कालेज में पठन-पाठन, सभी कार्यालय तथा पुस्तकालय बंद रहेंगे। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को कला संकाय के कक्ष संख्या 12 के सामने बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह को गोली मार दी गई थी। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसका निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरा कालेज परिवार मर्माहत और शोकाकुल है।सोशल मीडिया पर छलक रहा गम और गुस्सा यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद उसके दोस्तों और सहपाठियों में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस...