सुल्तानपुर, अगस्त 1 -- सुलतानपुर। बंधुआकला थाना क्षेत्र में अनुराग शुक्ल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सीजेएम नवनीत सिंह ने विवेचक को केस डायरी के साथ तलब किया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय ने मॉनिटरिंग याचिका में बताया कि बीते 17 जून की रात आशीष दूबे निवासी अजियाऊर देवी ऊंचगांव ने फोन कर नारीतीर सनईभार निवासी अनुराग शुक्ल को घर बुलाया। रात में फोन पर अनुराग को चोट लगने की सूचना दी। घर वाले पहुंचे तो बेहोश अनुराग को जिला अस्पताल सुलतानपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष, उसके पिता राजेश और साथी मस्तराम के खिलाफ दी गई तहरीर में हत्या की आशंका जताई गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि अनुराग की मौत करंट लगने से हुई थी। मृतक का बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी भे...