आरा, मार्च 3 -- आदर्श हत्याकांड -इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान उपजे विवाद में गोली मार की गयी थी हत्या -आरा के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार की शाम हुई थी घटना -हत्या के अन्य चार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में इंस्टाग्राम के विवाद में आदर्श कुमार की हत्या करने के मुख्य अभियुक्त ने समर्पण कर दिया। पुलिस की दबिश के कारण उसने सोमवार को आरा के कोर्ट में सरेंडर किया है। वह मौलाबाग मोहल्ला निवासी संजय यादव का पुत्र लोहा यादव उर्फ नवनीत यादव है। इससे पहले पुलिस की ओर से उसके भाई मंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल चार अभियुक्त फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। बता दें कि नवादा थाना क्षेत्र ...