मधुबनी, जून 12 -- जयनगर,एक संवाददाता। पुलिस ने वर्ष 2020 में इस्लामपुर में मो. काशिम हत्याकांड के फरार आरोपित को इनरवा चेकपोस्ट निकट से गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त शराब धंधेबाजी समेत पांच को गिरफ्तार किया है। थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि इस्लाम पुर में मो. काशिम हत्याकांड के फरार आरोपित मो. तमन्ना जो इस्लाम पुर निवासी है। वहीं वर्ष 2020 के एक मामले वारंटी मो. ताहिर गिरफ्तार किये गये। उन्होंने बताया कि टेम्पो पर शराब ले जाते दो आरोपित को गिरफ्तार किया गया। जो बेला निवासी मो. एकबार तथा नागेश कुमार है। टेम्पो से 15.435 लीटर शराब जब्त हुआ है। वहीं राकेश कुमार यादव गिरफ्तार हुआ है। मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा एसआई मो. अनस उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...