हत्याकांड के फरार आरोपित का घर कुर्क
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- पारू। कोइरिया निजामत गांव में शुक्रवार को हत्याकांड के फरार आरोपित शंभू भगत का घर कुर्क किया गया। अपर थानेदार सह कांड के अनुसंधानकर्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि जितेंद्र कुमार भगत हत्याकांड में शंभू भगत फरार चल रहा था। दंडाधिकारी के रूप में पारू राजस्व पदाधिकारी मोतीलाल साह के नेतृत्व में कुर्की जब्ती की गई है। इसी कांड के एक अन्य फरार आरोपित राजू भगत के घर इश्तेहार चस्पाया गया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अब तक आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह भी पढ़ें- शहजाद हत्याकांड में फरार सात आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.