मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोइरिया निजामत गांव में भू विवाद को लेकर गोली मारकर युवक की हत्या में फरार आरोपितों के घर गुरुवार को पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है। फरार आरोपितों में अरविंद भगत, शंभू भगत, मनीष कुमार शामिल है। 22 जून 2025 को जितेंद्र भगत की पड़ोसी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया है। समय से आरोपितों के आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि केस के निष्पादन में लापरवाही पर तत्कालीन थाना प्रभारी चंदन कुमार एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने निलंबित कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...