गढ़वा, मई 4 -- हरिहरपुर, प्रतिनिधि। हरिहरपुर ओपी अंतर्गत मझिगावां गांव के भेलवाखाड़ी टोला में रास्ता में मिट्टी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट की घटना शनिवार को घटित हुई थी। उक्त मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए थे। उसमें प्रथम पक्ष से एक व्यक्ति जोखन राम का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। उक्त घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक निर्देश पर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी के द्वारा सशस्त्र बलों के साथ एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए द्वितीय पक्ष के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामधान राम, रमेश राम, परीखा राम, राधेश्याम कुमार, सुदीप राम और मुन्ना राम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले का नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल गिरफ्तारी के बाद सभी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।...