प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साउथ मलाका में चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने पर प्रयागराज के व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर व उनकी टीम का आभार जताया है। प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा कि सनसनीखेज वारदात के शीघ्र खुलासे से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। बैठक में चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रियंक समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।दूसरी ओर मुट्ठीगंज में बुधवार को व्यापारी एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने व्यापारियों की एक बैठक में कहा कि इस हत्याकांड से व्यापारियों में भय उत्पन्न होने लगा था लेकिन कोतवाली पुलिस के कार्यप्रणाली से व्यापारी समाज में हर्ष व्याप्त है।...