हत्याकांड के आरोपी सहित पांच लोगों को पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
समस्तीपुर, जून 28 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों से पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड के नामजद आरोपी बासुदेवपुर भुट्टा चौक के गोपालपुर निवासी मो हैदर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही मारपीट मामले के आरोपी राजपा गांव के राजू शाह तथा चंद्रघरपुर के वारंटी जयंत कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं धर्मनाथ सिंह को भी छापेमारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- हत्याकांड के आरोपी सहित पांच लोगों को पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.