मोतिहारी, अप्रैल 27 -- छौड़ादानो।पुलिस ने हत्या कांड के दो आरोपी सहित विभिन्न मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में हीरमनी गांव बाजार निवासी गुड्डू बैठा व निपु कुमार को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जबकि पिपरा गांव के कलाम अंसारी और हीरामणि के सुमारो मांझी को शराब कारोबार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब सेवन के मामले में भी पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमे लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव निवासी दिनेश बैठा और अमरजीत बैठा,घोड़ासहन थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के छोटेलाल मुखिया और बेदामी बैठा तथा दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला निवासी मनसा पटेल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: मरंगा पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्...