जहानाबाद, जनवरी 30 -- पांच क्विंटल जावा महुआ किया नष्ट, 105 लीटर शराब जब्त जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। फरार अभियुक्तों एवं शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर विभिन्न थाना क्षेत्र से 14 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें एक व्यक्ति हत्या और एक हत्या का प्रयास के आरोपित हैं। इस दौरान पुलिस ने करीब पांच सौ किलो जावा महुआ विनष्ट किया। 105 लीटर निर्मित शराब भी जब्त की। आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि काको थाने की पुलिस ने गुरुवार को घूरन विगहा गांव के निवासी लोभी यादव उर्फ श्रीकांत की गिरफ्तारी की। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज है। वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे पकड़ा गया। पाली थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले के आरोपित रामजी यादव की गिरफ्तारी की। वह मखदुमपुर पाली बलियापर...