बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- छौड़ाही। अमाड़ी पंचायत के पूर्व जदयू अध्यक्ष नीलेश महतो हत्याकांड में नामजद अभियुक्त ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीरनगर निवासी फरार अभियुक्त राजेश कुमार पेसर जयप्रकाश महतो को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश बना रही थी। चूंकि, चार नामजद में तीन नामजद अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं और अब चौथे अभियुक्त के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीं, घटना की वजह जानने के लिए पुलिस ब्रजेश कुमार को रिमांड पर लेने की कार्रवाई में भी जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.