मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- हथौड़ी। मनकी गांव में रविवार को पुलिस ने हत्याकांड के अभियुक्त मीना देवी, राजगीर पासवान, अजय पासवान, श्याम नारायण पासवान के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान ढोल की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि निर्धारित समय पर सभी अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अजय पासवान ने दो साल पहले दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...