बक्सर, अगस्त 28 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में चार दिनों तक केदार चौधरी का शव पड़ा रहा। पुलिस इस हत्याकांड की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। उक्त बातें भाकपा (माले) व इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्यों ने मांग की। भाकपा (माले) व इंकलाबी नौजवान सभा जिला संयोजक राजदेव सिंह एवं कामरेड दीपू कुमार व अन्य ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि केदार चौधरी की हत्या ने पूरे बक्सर को झकझोर दिया है। परिजनों को चार दिन बाद सड़ी लाश मिली थी। प्रशासन के तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में उनकी पत्नी की भी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। जांच सभी संभावित पहलुओं पर निष्पक्ष ढंग से आगे बढ़ाने के बजाय दबाया जा रहा है। माले व इंकलाबी नौजवान सभा ने निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को मु...