समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- समस्तीपुर, निप्र। मिथिला प्रक्षेत्र की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने शुक्रवार को ताजपुर थाना क्षेत्र में बीते जुलाई माह में घटित नाबालिग हत्याकांड की गहन समीक्षा की। इस दौरान ताजपुर थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, जो स्वयं इस मामले के अनुसंधानकर्ता हैं, उनसे कांड की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। डीआईजी ने लंबित एफएसएल जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर मामले का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अनुसंधान को हर दृष्टिकोण से पूरा करते हुए दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।उल्लेखनीय है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक वार्ड संख्या-2 निवासी वकील राय के 14 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार राय का बीते 12 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। परिजनों के अनुसार, वह शाम में क्रिकेट मैच देखने नौआचक पोखर के...