मोतिहारी, अप्रैल 25 -- मोतिहारी, निसं। हत्याकांड के फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश चकिया थाना क्षेत्र के गणेश सिरसिया गांव निवासी उमेश राय है। जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि चकिया थाना की पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में वांटेड उमेश राय की गिरफ्तारी हुई है। उसपर चकिया थाना में हत्या का कांड 226/25 दर्ज है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उमेश राय पर चकिया थाना में आर्म्स एक्ट, मारपीट व उत्पाद अधिनियम का कांड पूर्व से दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...