बेगुसराय, मार्च 25 -- वीरपुर। पिपरा दोदराज गांव के कपड़ा व्यवसायी मो सलमान रजा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त पंकज पासवान पकड़ा गया। उसे वीरपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के रायसेन जिला अंतर्गत सतलापुर से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। पिछले वर्ष 11 दिसम्बर को बहरबन्नी नट बाबा स्थान के पास युवा कपड़ा व्यवसायी मो सलमान रजा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पंकज कुमार उर्फ पंकज पासवान मुख्य आरोपी है। वह भी पीपरा दोदराज का ही रहनेवाला है। उस पर पुलिस की ओर से 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...