सीतामढ़ी, जुलाई 30 -- सुप्पी। क्षेत्र के घरवारा गांव में छापेमारी कर हत्याकांड के फरार अभियुक्त चन्दन कुमार झा को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्याकांड के फरार अभियुक्त चन्दन कुमार झा को न्यायिक हिरासत में गुरुवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया। विदित हो कि थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में विगत 11 जुलाई की रात ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने के विवाद को लेकर मधु कुमारी (28) वर्ष नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी थी। जिस कांड को लेकर मृतका मधु कुमारी के माता के लिखित आवेदन पर सुप्पी थाना में विगत 13 जुलाई को हत्या की एफआईआर की गयी थी। यह भी पढ़ें- हत्या कर शव का दाह-संस्कार करने का केस इसमें मृतका के पति चन्दन कुमार झा समेत उनके छह परिजनों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। थानाध...