जौनपुर, जून 24 -- जौनपुर, संवाददाता। यूबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय की तरफ से मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभार्थियों को क्लेम राशि के चेक वितरित किए गए। बैंक परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत चंबलतारा शाखा के पंजीकृत लाभार्थियों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी गुलाबचंद और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी मोहन लाल दोनों को चेक सौंपे। इस दौरान चंबलतारा शाखा के शाखा प्रमुख चंदन कुमार भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक कुमार हर्षमान, चंबलतारा शाखा के अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बैंक मित...