मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी में होली के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझाकर शांत करा दिया। गुरुवार को फिर से विवाद हो गया। मल्लिक टोले के लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करा दिया। वहीं, जख्मी लोगों को पीएचसी में भर्ती कराया। हत्था थानेदार ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुखिया हरिश्चंद्र राम, सरपंच लक्ष्मण पासवान, पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम, अवनीश ठाकुर, भोला चौधरी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...