लखनऊ, अक्टूबर 25 -- -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा टिप्पणी पर उप मुख्यमंत्री का पलटवार -कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति का परिचायकलखनऊ, विशेष संवाददाताकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस की गिरती राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक विरोध स्वाभाविक हैं, लेकिन विरोध के नाम पर किसी के परिवार और माता-पिता को निशाना बनाना उचित नहीं है।ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति व्यक्तिगत टिप्पणियों और उनकी साधारण पारिवारिक पृष्ठभू...