गोंडा, जून 1 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग की व्यवस्थाओं में लगातार बदलाव किया जा रहा है। हाल ही में हड्डी वार्ड को कोविड बिल्डिंग से अस्पताल ब्लॉक में शिफ्ट किया गया है। अब मरीजों की सुविधा को देखते हुए प्लास्टर कक्ष को भी नई बिल्डिंग में स्थानांतरित करने की तैयारी है। इस संबंध में अधिकारियों के स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। बताया जाता है कि कुछ समय पहले हड्डी वार्ड में चूहों की मौजूदगी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। इसके बाद हड्डी वार्ड को पहले अस्थायी रूप से कोविड बिल्डिंग में और फिर अस्पताल ब्लाक की नई बिल्डिंग में स्थानांतरित किया गया है । वर्तमान में हड्डी वार्ड नई बिल्डिंग में संचालित हो रहा है, जबकि प्लास्टर कक्ष अभी भी पुरानी बिल्डिंग में ही बना हुआ है। इस स्थिति क...