मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर। हड्डी रोग विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. देवीनंदन सिंह 'आनंद' का शुक्रवार देर रात पटना में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डॉ. सिंह एसकेएमसीएच के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे और हड्डी रोग चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट पहचान थी। चक्कर स्थित उनका आवास वर्षों तक सामाजिक गतिविधियों और जनसेवा का केंद्र बना रहा। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया तथा रोटरी इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कई जनकल्याणकारी कार्यों का नेतृत्व किया।उनके निधन पर स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान तथा मुजफ्फरपुर के खेल समुदाय ने शोक व्यक्त करते हुए इसे शहर के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक संदेश में कहा गया कि डॉ. सिंह का पूरा जीवन चिकित्सा सेवा, समाजसेवा और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए ...