बरेली, जून 4 -- हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए मरीजों की लगी लंबी कतार बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर ही नहीं, हड्डी और जोड़ों पर भी पड़ने लगा है। हड्डी- जोड़ों में दर्द जैसी परेशानी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबी कतार लगी रही। डॉक्टर दिनेश गंगवार ने बताया कि इस मौसम में हड्डी की बीमारी के पुराने मरीजों, ऑपरेशन करा चुके लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। यह भी पढ़ें- मौसम का उतार-चढाव कर रहा सेहत से खिलवाड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...