रुडकी, जून 23 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में तैनात दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञों के नहीं रहने से करीब 10 दिन से हड्डी से संबंधित रोगों और चोटों के मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं। मरीजों को निजी अस्पतालों या फिर हरिद्वार और देहरादून का रुख करना पड़ रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार मेडिकल अवकाश पर चल रहे हैं। दूसरे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाई गई है। ऐसे में अस्पताल का ऑर्थोपेडिक विभाग खाली पड़ा हुआ है। मरीजों को ओपीडी में पहुंचने के बाद दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हड्डी रोग विशेषज्ञों के न मिलने से मरीज बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...