बरेली, जनवरी 19 -- ओपीडी लाइव फोटो - अजय 81 जिला अस्पताल की ओपीडी में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने कतार में खड़े मरीज - जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़, कई बार हुई धक्कामुक्की - हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने के लिए लगी लंबी कतार बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कड़ाके की ठंड और दो दिन से मौसम में हुए बदलाव के चलते कई बीमारियां बढ़ गई हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। इसमें हड्डी-जोड़ों में दर्द, अकड़न के साथ ही त्वचा की बीमारी सोरायसिस के मरीज अधिक रहे। खासकर हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पर्चा काउंटर पर भीड़ के चलते कई बार मरीजों-तीमारदारों में धक्कामुक्की भी हुई। सोमवार को मौसम साफ होने की वजह से जिला अस्पताल में सुबह 9 बजे तक पर्चा काउंटर पर मरीजों की खासी भीड़ जु...