महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। ठंड से राहत मिलने के बाद भी हड्डी के मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही हैं। विशेषकर बुजुर्ग और युवा कमर व घुटने में दर्द के चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में दो बजे तक चली ओपीडी में पहुंचे 884 मरीजों में 305 हड्डी रोग से पीड़ित शामिल रहे। करीब दस दिन से सुबह में ठंड के बाद दोपहर में धूप हो रही है। इससे ठंड से राहत कुछ जरूर मिली है। मौसम बदलने के बाद भी हड्डी मरीजों की संख्या में कमी नहीं हुई है। बहुत जल्द विशेषकर बुजुर्ग कमर और घुटने के दर्द की चपेट में आ रहे हैं। इसकी तस्दीक जिला अस्पताल के आर्थो ओपीडी में पहुंच रहे मरीज कर रहे हैं। गुरुवार को आर्थो ओपीडी में पहुंचे 305 मरीजों में 204 कमर दर्द और घुटने दर्द से पीड़ित शामिल रहे। इन पीड़ितों की उम्र 40 प्लस बताया गया है। डॉक्टर इन पीड़ि...