हड्डी के मरीजों को छोटी सर्जरी कर कम खर्च में जल्द स्वस्थ करने पर बनी सहमति
भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पूर्वी भारत स्तरीय दो दिवसीय वार्षिक ऑर्थोपेडिक सम्मेलन 'मिडकॉन 2026' का समापन रविवार को हो गया। सम्मेलन में भागलपुर सहित बिहार, झारखंड एवं देश के विभिन्न राज्यों से करीब 250 हड्डी रोग विशेषज्ञों, सर्जनों और मेडिकल छात्रों ने भाग लिया। दूसरे दिन भी विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार एवं सर्जरी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। रविवार के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात से आयोजित योग सत्र से हुई। इस सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग की भागलपुर शाखा द्वारा किया गया। इसके बाद सुबह नौ बजे से वैज्ञानिक सत्रों की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- भागलपुर : दो दिवसीय वार्षिक ऑर्थोपेडिक सम्मेलन मिडकॉन का समापन पहले सत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.