हड्डी की सर्जरी में रक्तस्राव रोकने को होगा इलेक्ट्रोकॉटरी मशीन का इस्तेमाल
धनबाद, सितम्बर 20 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड्डी की सर्जरी के दौरान रक्तस्राव रोकने के लिए अब इलेक्ट्रोकॉटरी मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग ने इलेक्ट्रोकॉटरी मशीन की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मशीन उपलब्ध होने के बाद हड्डी और उससे जुड़ी जटिल सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को रक्तस्राव नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। डॉक्टरों की मानें तो इलेक्ट्रोकॉटरी ऐसी चिकित्सा तकनीक है, जिसमें विद्युत ऊर्जा की मदद से शरीर के ऊतकों को काटने या रक्तस्राव को रोकने का काम किया जाता है। सर्जरी के दौरान किसी रक्त वाहिका से अधिक खून निकलने पर इलेक्ट्रोकॉटरी की मदद से उसे नियंत्रित किया जा सकता है। इससे ऑपरेशन के दौरान होनेवाले रक्तस्राव को कम करने में मदद मिलती है。
ऑर्थोपेडिक सर्जरी में इलेक्ट्रोकॉटरी के फायदें मशीन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.