पटना, मार्च 27 -- अगर आप हड्डियों में दर्द और थकान महसूस कर रहे हैं यह 'मल्टीपल मायलोमा' का संकेत हो सकता है। यह रक्त कैंसर की एक विशेष प्रकार की बीमारी है। इस बीमारी का सामान्य लक्षण हड्डियों में दर्द, थकान और उल्टी होना है। ऐसे लक्षण सामान्य तौर पर अधिक उम्र के लोगों के अलावा केमिकल का काम करने वाले, पेस्टीसाइड या अधिक रेडिएशन के संपर्क में रहने वाले लोगों में होता है। शुक्रवार को ये बातें एसजीपीजीआई लखनऊ के रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव ने पटना के एक निजी होटल में कैंसर केयर एंड क्योर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं बुद्धा कैंसर सेंटर के संयुक्त बैनर तले रक्त विज्ञान एवं उससे जुड़ी बीमारियों पर आयोजित सेमिनार में कही। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि रक्त कैंसर के इलाज में भी ऐसी नई दवाएं उपलब्ध हैं, जो मरीज के इम्यून सेल क...