प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। हड्डियों के इलाज की आधुनिक तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय सेंट्रल जोन मिड टर्म सिम्पोजियम का शुभारंभ शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुआ। आर्थोपेडिक्स से संबंधित शैक्षणिक आयोजन में इंडियन ऑर्थोपैडिक एसोसिएशन के मध्य क्षेत्र से जुड़े छह राज्यों के हड्डी रोग विशेषज्ञों ने नवीतनतम उपचार पद्धति पर विचार व्यक्त किए। शुभारंभ अतिथियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी रहे।एम्स नई दिल्ली में आर्थोपैडिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. रवि मित्तल ने बताया कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए धूम्रपान व शराब के सेवन से बचना चाहिए। एसी के बजाय धूप में भी बैठें। मुंबई के डॉ. डीडी तन्ना ने बताया कि कैल्सियम व विटामिन डी कमी से हड्डियां कमजोर हो रही हैं। ज...