वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के जंतु विज्ञान विभाग में बुधवार को हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के डॉ. प्रेम स्वरूप यादव का विशेष व्याख्यान हुआ। डॉ. यादव ने कहा कि हड्डिया ना केवल हमारे शरीर को संरचना प्रदान करती है, बल्कि ये बहुआयामी अंग की तरह कार्य करती है। हड्डियां शरीर की गतिशील प्रयोगशाला जैसी हैं। डॉ. यादव ने बताया कि हड्डियां शरीर को आकार और गतिशीलता प्रदान करने के अलावा खनिजों का भंडारण करती हैं और होमियोस्टेसिस बनाए रखने में मदद करती हैं। वे ऑस्टियोकेल्सिन, लिपोकेल्सिन-2 और एफजीएफ-23 जैसे हार्मोन रिलीज करती हैं, जो प्रजनन क्षमता से विटामिन बैलेंस तक को प्रभावित करती हैं। डॉ. यादव ने बताया कि हड्डियों की लगातार रीमॉडलिंग होती रहती है। हर साल 5-10 फीसदी हड्डियां नवीनीकृत होती हैं और हर 10 साल में पूरी तरह नई हो जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.