चतरा, मई 23 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। आपसी सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। इसका अनूठा उदाहरण चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड हडाही गाँव के लोगों ने पेश किया है। ग्रामीणों ने निजी जमीन और स्वयं के खर्च से डेढ़ किलोमीटर लंबी और 10 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कर मिसाल पेश कर दी। जानकारी के अनुसार कुछ साल पूर्व हडाही गाँव के ग्रामीणों का पिपरा गांव के लोगों के साथ सड़क मार्ग को लेकर विवाद हुआ था। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पिपरा के लोगों ने इस रास्ते से शव यात्रा ले जाने पर भी रोक लगा दी थी। अपमानजनक परिस्थितियों और आवागमन की भारी समस्या से जूझ रहे हडाही वासियों ने उसी दिन ठाना कि वे किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपना रास्ता खुद बनाएंगे। सामुदायिक सहयोग और मेहनत सफलता का कारण बना है। ग्रामीणों ने आपसी सामंजस्य बिठाकर अपनी निजी जमी...