रामगढ़, जुलाई 16 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के बड़गांव पंचायत स्थित बड़गांव गांव की रहने वाली आशा देवी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। कभी आर्थिक तंगी के कारण परिवार का पेट पालने के लिए मजबूरी में हड़िया-दारू बेचने वाली आशा देवी आज बकरी पालन के माध्यम से सम्मानजनक जीवन जी रही हैं। उनकी यह सफलता झारखंड सरकार की फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान और मंईयां सम्मान योजना की बदौलत संभव हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...