फतेहपुर, मार्च 26 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के रसूलपुर में हड़ावर (जानवरों का दफन स्थल) की जमीन को लेकर गुरुवार दोपहर दो पक्षों में लाठी डंडे चटक गए। मारपीट, बवाल में दोनों पक्षों से कुल 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव की गाटा संख्या 50 की जमीन राजस्व अभिलेखों में जानवरों के मरघट के रुप में दर्ज है। इसी जमीन पर गांव के ही सीताराम, चैतू, सुमेर, वीरेंद्र सिंह, नवरत्न और सुरिज पाल ने मकान बना रखा है। मकान बनाने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने यह जमीन प्रधान से खरीदी थी। वहीं शिकायतकर्ता पक्ष के विजय कुमार का आरोप है कि यह जमीन सार्वजनिक मरघट की है और इस पर अवैध कब्जा किया गया है। विजय कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के लिए लेखपाल नागेंद्र सिंह मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.