रांची, दिसम्बर 9 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड के मदहातू पंचायत अंतर्गत हड़ादलांबा स्थित जीईएल और सीएनआई चर्च में मंगलवार को सामूहिक गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। गैदरिंग कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में आध्यात्मिक एकता, सहभागिता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में भजन, प्रार्थना और सामूहिक संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया। आयोजन में महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति विशेष रूप से देखी गई। कार्यक्रम में जीईएल चर्च के प्रचारक अबराम सोय, कंडेल चर्च के प्रचारक नथनियल टोपनो, प्रचारक नुएल सोए, सुलेमान ओड़िया, बोवास मुंडू, कोलेपा नाग और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.