गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हड़हवा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज एवं फोरलेन निर्माण के दौरान गिराए जा रहे मकानों के मलबे से नाली पट गई है और नालियों से ओवरफ्लो पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर बहते गंदे के पानी के छिटे लोगों के कपड़े पर भी पड़ रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों ने रविवार को स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा के घर बैठक की।पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने कहा कि सेतु निगम की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से बात की है कि नाले में मलबा है तो निकासी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इसमें पंपसेट या कच्ची नाली से पानी की निकासी कराई जा सकती है। इस मौके पर दिनेश शर्मा, भगवान सिंह, केशव उपाध्याय, भारत भूषण मौर्य, मनीष वर्मा एवं आशुतोष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...