हड़ताल से सितंबर में आठ दिन बैंक रहेंगे बंद
रांची, अगस्त 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। सितंबर में बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र और ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी सप्ताह में पांच दिन काम करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इसका असर झारखंड की करीब तीन हजार बैंक शाखाओं पर पड़ने की आशंका है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संयुक्त मंच यूएफबीयू ने हड़ताल का निर्णय लिया है। बैंककर्मियों की प्रमुख मांग है कि बैंकों में भी रिजर्व बैंक और बीमा क्षेत्र की तर्ज पर सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू की जाए। परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.